धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद के नए मेयर संजीव सिंह ने नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए सिंह मेंशन में डिनर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम तो नए पार्षदों के डिनर के लिए था, लेकिन मुख्य मकसद डिप्टी मेयर चुनाव के लिए सभी की सहमति लेनी थी। इस डिनर पार्टी के बहाने डिप्टी मेयर चुनाव के लिए पार्षदों की गोलबंदी की गई। दावा है कि वार्ड नंबर सात के पार्षद और डिप्टी मेयर के उम्मीदवार अरुण चौहान के समर्थन में लगभग 45 पार्षदों को एक जगह जुटाकर मेयर ने अपनी पकड़ दिखाई। 18 मार्च को होने वाले धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर चुनाव के लिए अब सीधी लड़ाई हो गई है। वार्ड नंबर छह के पार्षद अरुण चौहान और वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह ही इस चुनावी मैदान में अब नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की रात सात बजे से सिंह मेंशन में डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। डिप्टी मेयर चुनाव के ल...