बोकारो, अप्रैल 4 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम के मेयर भोलू पासवान ने शनिवार को बहुउद्देश्यीय बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से भवन एक है। कार्य पूरा होने से शहरवासियों को इससे लाभ पहुंचेगा। लेकिन भवन निर्माण में देरी सहित कार्य में लापरवाही सहित अनिमितता से योजना कमीशनखोरी की भेट चढ़ गई। मेयर ने कहा कि जल्द से जल्द भवन कार्य पूरा करने को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। विभाग सहित पदाधिकारी व संवेदक से अब तक के कार्यो व अनाप शनाप कार्यो में लाखों की खर्चा को लेकर.भी जानकारी लेंगे। मेयर ने कहा कि भवन बनने से पूर्व ही लापरवाही के कारण बगैर पूर्ण के जर्जर होने के कगार पर पहुंच गया है। नये भवन में अब मरम्मति. भी कराने की जरूरत पड़ेगी। फिनिशिंग कार्य की अत्यधिक आवश्यकता है। इस दौरान मेयर न...