काशीपुर, मई 9 -- काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को नगर पंचायत गढ़ीनेगी में आठ सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें लड्डुओं से तोला। कार्यक्रम में 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। मेयर बाली जब विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए गढ़ीनेगी पहुंचे तो वार्ड नंबर-7 रामजीवनपुर में भाजपा नेता सचिन बाठला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद मेयर ने गांव में चार सड़कों का शिलान्यास किया। बाद में उन्होंने आंबेडकर पार्क पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- महापौर ने शहर के 10 वार्डों में पार्क और सड़कों का कार्य शुरू कराया इसके उपरांत मेयर बाली ने भाजपा जिलाध्यक्ष मन...