धनबाद, मार्च 1 -- झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोयलांचल की राजनीति में जोरदार वापसी की है। लगभग नौ वर्षों बाद धनबाद की राजनीति में उतरकर मेयर का चुनाव लड़ रहे संजीव ने निर्दलीय लड़कर झामुमो, भाजपा, कांग्रेस जैसे समर्थित उम्मीदवारों को हराकर धनबाद की राजनीति में अपना कद बड़ा कर लिया। बिना किसी राजनीतिक दल के समर्थन के ही संजीव ने इस चुनावी रणभूमि में अकेले लड़े और दिग्गजों को हार का स्वाद चखने को मजबूर किया। धनबाद में मेयर पद के लिए भाजपा ने संजीव कुमार को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। संजीव सिंह बागी होकर अकेले ही चुनाव मैदान में कूद पड़े। भाजपा ने संजीव सिंह को शोकॉज जारी किया। इसकी परवाह किए बिना संजीव सिंह मैदान में डटे रहे और मेयर की सीट पर कब्जा जमा लिया। पत्नी रागिनी सिंह के भाजपा विधायक होने से वह भी खुलकर अपने पति...