धनबाद, फरवरी 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी पांडेडीह में शुक्रवार को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में विधायक शत्रुघ्न महतो ने जनसंपर्क किया। वार्ड चार, पांच व छह विभिन्न स्थानों पर जाकर अपने पक्ष में हरि मिर्च छाप पर मतदान करने की अपील की गयी। पांडेडीह में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 23 फरवरी को क्रमांक संख्या 27 पर हरी मिर्च चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें ऐतिहासिक विजयी दिलाये, ताकि धनबाद को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व समृद्ध नगर बनाया जा सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने की व संचालन संजीत सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रसाद वर्मा ने किया। कहा कि जनता ने पूर्व में भी दो बार मेयर का कार्य देख चुकी है। कोई भी जनता इनके क्रिया कलापों से संतुष्ट नहीं है। इसके लिए जनता की भावनाओं ...