गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशियों की नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब मैदान में 16 प्रत्याशी हैं। इससे पहले गुरुवार को स्क्रूटनी में मेयर प्रत्याशी दयानन्द निरंजन का नामांकन अवैध पाया गया था। कुल 20 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन किया था। स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद अब मेयर प्रत्याशी में जो 16 प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें डॉ शैलेंद्र चौधरी, प्रकाश दास, पंकज कुमार सागर, कामेश्वर पासवान, प्रमिला मेहरा, योगेश्वर महथा, गोविंद तुरी, नागेश्वर दास, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान, समीर राज चौधरी, फूल देवी, बनारसी लाल दास, अनिल कुमार दास, अर्जुन बैठा और गौरव कुमार शामिल हैं। बता दें कि मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी को भाजपा, प्रमिला मेहरा को ...