धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को धनबाद नगर निगम के महापौर की प्रत्याशी डॉ नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन वापस ले लिया। भाजपा से बागी होकर लड़ रहे पूर्व विधायक संजीव सिंह, भाजपा नेता मुकेश पांडे और भाजपा नेता भृगु नाथ भगत ने नाम वापस नहीं लिया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सात फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.