रुद्रपुर, नवम्बर 12 -- रुद्रपुर। शहर में वार्डवार चलाए जा रहे भ्रमण अभियान के तहत मेयर विकास शर्मा बुधवार को वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को नजदीक से जाना। समाधान का भरोसा दिया। क्षेत्रवासियों ने मेयर के समक्ष जल निकासी, सड़क मरम्मत, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याएं रखीं। मेयर ने कहा कि रुद्रपुर के हर वार्ड में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर को 32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की मंजूरी मिली है, जिससे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के लिए रजत जयंती पार्क के निर्माण का बजट स्वीकृत हो गया है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.