मेरठ, मई 23 -- मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने गुरुवार रात गंगानगर क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों के हंगामा, घेराव के बीच पीवीवीएनएल के एमडी द्वारा फोन नहीं उठाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। एमडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मेयर ने गुरुवार की रात की घटना को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में गुरुवार की देर रात की घटना का स्पष्ट उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि मेरठ में ​हीटवेव का प्रकोप चल रहा है। इतनी भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहना आम जनता के लिए असहनीय है। ऐसी स्थिति में एमडी रविश गुप्ता का फोन नहीं उठाना उनकी जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- मेयर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एमडी पर उठाए सवाल मेयर ने कहा कि यदि एमडी जनप्रतिनिधियो...