प्रयागराज, जनवरी 3 -- श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से कटघर काशीराज नगर कार्यालय में वर्ष 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने भगवान जगन्नाथ पर केंद्रित कैलेंडर लांच किया। साथ ही घर-घर कैलेंडर पहुंचाने का आह्वान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, राजेश केसरवानी, गगन गुप्त, अमर रस्तोगी, शशिकांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...