जमशेदपुर, मई 13 -- आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान के बोले जमशेदपुर में 11 मई 2026 को मानगो में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, हर तरफ कचरे का लगा है ढेर, शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मानगो नगर निगम हरकत में आ गया। सोमवार को मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। बैठक में मेयर ने कहा कि मानगो की बढ़ती आबादी और जन अपेक्षाओं को देखते हुए सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अब शहर में रात्रि के समय भी कचरा उठाव कार्य संचालित किया जाएगा, ताकि दिन के समय यातायात प्रभावित न हो और बाजार व मुख्य सड़कों पर स्वच्छता बनी रहे। इसके साथ ही रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी विशेष कार्य योजना बनाकर नियमित सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित करने को कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.