हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। नगर निगम ने गुरुवार को कालाढूंगी चौराहे में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर बंद नालियों को खोलने के लिए मेयर गजराज बिष्ट ने खुद फावड़ा चलाकर पर्यावरण मित्रों का उत्साह बढ़ाया। मेयर ने कहा कि मानसून से पहले सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे बारिश से होने वाले जलभराव से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निगम आधुनिक संसाधनों को बढ़ाएगा। इस मौके पर पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, हरगोविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डेंगू को लेकर जागा नगर निगम, फागिंग के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...