देहरादून, अप्रैल 7 -- शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में सात से 13 अप्रैल तक स्वच्छता सप्ताह अभियान चलेगा। मंगलवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने सफाई कर्मचारियों के साथ पलटन बाजार में झाडू लगाकर इसका विधिवित शुभारंभ किया। अभियान के दौरान पूरे इलाके में सफाई की गई। जबकि बाजारों की सफाई के साथ-साथ नालों और नालियों की सफाई कर जलभराव की समस्या को कम करने के लिए नाले भी साफ किए गए। साथ ही आम लोगों और व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर आयुक्त नमामि बंसल के निर्देश पर सभी 100 वार्डों में 9 नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में कामर्शियल क्षेत्रों में ये भी साफ सफाई की गई। इस अवसर पर पार्षद संतोष सिंह नागपाल, रोहन चंदेल, वैभव अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.