हरिद्वार, सितम्बर 10 -- भारत रत्न एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नगर निगम की मेयर किरन जैसल ने देवपुरा स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पंडित पंत को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मेयर किरन जैसल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भी उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जयंती पर याद किये गये भारत रत्न पं. ...