हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। उजाला नगर के वार्ड संख्या 31 में चोक पड़े मुख्य नाले और सड़कों पर बह रहे सीवर के गंदे पानी की समस्या को लेकर लगातार बढ़ रहे विरोध के बीच मंगलवार को मेयर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नाले की सफाई और सिल्ट हटाने का कार्य तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों को जल्द गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 30 लाख से तीन नालों की ठेके पर होगी सफाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...