रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने रविवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, संसाधनों व स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल और प्रमुख अधीक्षक डॉ. एमके तिवारी ने संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। इस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि जिला स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा, जबकि शासन स्तर के मामलों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। मेयर ने कहा कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्...