रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जनगणना 2027 के तहत डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए मेयर विकास शर्मा ने स्वयं की स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कराई जा रही है, जो पारदर्शिता, सटीकता और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। मेयर ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना की जा रही है। इसके तहत आवासीय स्थिति, नागरिक सुविधाओं और घरेलू विवरणों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की जा रही है। इस बार सरकार की ओर से स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- स्व-गणना से जनगणना में बढ़ाएं भागीदारी: एडीएम इससे नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि...