आदित्यपुर, जुलाई 20 -- आदित्यपुर। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की राष्ट्रीय बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने केंद्रीय नगर विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर झारखंड के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग की करीब 2500 करोड़ रुपये की विकास राशि राज्य को वापस दिलाने की मांग की। इस बैठक में झारखंड से शामिल होने वाले वे एकमात्र मेयर थे। मेयर संजय सरदार ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को मिलने वाली करीब 25 सौ करोड़ रुपये की राशि वापस हो गई है। इस राशि के अभाव में राज्य के नगर निकायों की आधारभूत संरचना और विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- देवघर नगर निगम के मेयर ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियम...