काशीपुर, मई 22 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को 74.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़कों एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड एक दो और सैनिक कॉलोनी में एक वार्ड 35 में एक सड़का का कार्य सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसके साथ वार्ड 32 में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मेयर बाली ने कहा कि काशीपुर की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी और शहर को गड्ढामुक्त बनाने का वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यहां पार्षद बीना नेगी, मयंक मेहता, तबस्सुम, महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, विपिन अरोड़ा, जयदीप ढोंडियाल, मंडल महामंत्री बूथ अध्यक्ष ज्योतिर्मय बिष्ट, कुंदन बिष्ट, संजीव माटा, प्रकाश ने...