मेयर ने किया गैबिया नाले की हो रही तली झाड़ सफाई का निरीक्षण
काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने गुरुवार शाम को मानपुर रोड पर आरके फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले की हो रही तली झाड़ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि नाले और नालियों पर यदि उनका कोई अतिक्रमण है तो उसे हटा लें, ताकि नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई समस्या न आए। कहा कि शहर के सभी बड़े नालों महादेव नहर, कलश मंडप वाला नाला, नकटिया नाला एवं गैबिया नाले सहित सभी नाली व नालो की तली झाड़ सफाई का अभियान चल रहा है। यहां पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, सादिक हुसैन, सुरेश सैनी, मयंक मेहता, सीमा सागर, शाह आलम, देव प्रजापति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.