काशीपुर, अप्रैल 17 -- दीप पाठक, काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को वार्ड 23 अल्ली खां पश्चिमी में 41.97 लाख की लागत से बनने वाली दो सड़कों और वार्ड 37 पक्काकोट पूर्वी में 1.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर वार्ड वासियों ने मेयर दीपक बाली का जोरदार स्वागत किया। मेयर बाली ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र की कोई भी सड़क अधूरी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में जनता से सहयोग की अपील की। यहां पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, नजमा बेगम, मोनिश आशी, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजेंद्र सैनी, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समर पाल सिंह, बूथ अध्यक्ष नसरीन, योगेश कुमार सक्सेना, नरेंद्र कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- विकास कार्यो का निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्...