मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय महापौर परिषद ने मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को परिषद का सचिव बनाया है। इसको लेकर परिषद से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, नगरीय प्रशासन में अहम योगदान के साथ कार्यकुशलता व दक्षता को संज्ञान में लेते हुए परिषद ने राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेवारी सौंपने का निर्णय लिया है।अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव मनोज गुप्ता ने कहा है कि मेयर निर्मला देवी की सक्रिय भूमिका परिषद के मकसद को और अधिक सशक्त बनाने के साथ संस्था को उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम मार्गदर्शन प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- 12 पार्षदों ने मेयर पर अनियमितता का लगाया आरोप यह भी पढ़ें- आज होने वाली निगम बोर्ड की बैठक स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...