रांची, अप्रैल 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने निगम की टीम के साथ बुधवार को सेवा सदन पथ व बड़ा तालाब क्षेत्र में होने जलजमाव स्थल का निरीक्षण किया। चैंबर के आग्रह पर निरीक्षण के दौरान मेयर ने निगम पदाधिकारियों को जलजमाव की समस्या से निपटारे को लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों व व्यवसायियों ने मेयर को बताया कि वर्षा के समय जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे दैनिक जीवन व व्यापारिक गतिविधियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह शहर का एक अत्यंत व्यस्त क्षेत्र है, जहां नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल के साथ-साथ अनेक दुकानें, धर्मशालाएं और आवासीय परिसर स्थित हैं। प्...