हजारीबाग, फरवरी 28 -- नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद शहर में जिस तरह संतोष और उत्सुकता का माहौल देखने को मिला, उसने जनभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। यद्यपि यह कहीं से पार्टी का चुनाव नहीं था। पर चूकि हजारीबाग में पिछले तीन टर्म भारतीय जनता पार्टी की सत्ता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रही हरै। इस बार उसके हाथ से यह सीट जाती रही है। इसे लेकर प्रतिक्रियाएं किसी व्यक्ति या दल के प्रति विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़ी अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति के रूप में देखी जा रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में नगर निगम से जुड़े कार्यों को लेकर आम नागरिकों के बीच कई सवाल उभरते रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण जैसे विषय सीधे तौर पर जनजीवन से जुड़े हैं। इन मुद्दों पर अपेक्षित गति और समाधान नहीं मिलने के कारण लोगों में य...