लखनऊ, जून 2 -- जोन-7 कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कई पार्षदों ने महापौर सुषमा खर्कवाल को बताया कि कई इलाकों में 6 से 7 दिन में केवल एक बार कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पहुंच रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और मोहल्लों में गंदगी बढ़ने से नागरिकों में नाराजगी है। बैठक में भाजपा पार्षदों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब केवल छह महीने का समय बचा है। ऐसे में जनता के बीच जाकर जवाब देना मुश्किल हो रहा है। पार्षदों ने नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की। शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सभी क्षेत्रों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भेजने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्...