गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माता पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे से रैली निकालते हुए तहसील परिसर पहुँचकर उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सपा महिला जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह समर्थकों के साथ अम्बेडकर चौराहे पर एकत्र हुईं। हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी पर्चियाँ लेकर महिला कार्यकर्ताएँ आक्रोश जाहिर करती हुई नारेबाजी करते हुए तहसील पर...