धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद नगर निगम में नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने मंगलवार को अपनी पत्नी सह झरिया विधायक रागिनी सिंह के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। अपने चैंबर में प्रवेश करने से पहले मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने ऑफिस की चौखट को छूकर नमन किया और उसके बाद मेयर की कुर्सी संभाली। सोमवार को नगर निगम पहुंचने पर मेयर का अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रतिभा रानी एवं प्रसून कौशिक ने स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य धनबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है, जहां नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों। मेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.