धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद । मटकुरिया स्थित बड़ा गुरुद्वारा में सिख समुदाय एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। मेयर ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के राजेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, डिम्पल सिंह, बंटू सिंह, मोनी सिंह, शम्मी सिंह, हरप्रीत कौर, रंजीता कौर, रिंकू पाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...