गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। समाजसेवी स्वर्गीय प्रभुदयाल मल्होत्रा की पुण्य स्मृति में भीम नगर स्थित मेयर राजरानी मल्होत्रा के कैंप कार्यालय में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। पंजाबी बिरादरी महासभा, गुरुग्राम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 125 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में अपनी सेहत की जांच कराई और मुफ्त परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच शिविर में पहुंचे नागरिकों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच के अलावा रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की गई। महिलाओं की सुरक्षा और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा प्र...