नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के मेयर और उनके कार्यालय को उड़ाने की धमकी ई-मेल पर मिली। इस सूचना के बाद कमला मार्केट पुलिस ने सिविक सेंटर की गहनता से जांच की। इसके बाद सूचना को फर्जी घोषित किया गया। दरअसल, सुबह करीब 7.30 बजे खालिस्तानी आतंकी संगठन की तरफ से ई-मेल से धमकी दी गई। इसमें 2.40 बजे दिन में मेयर को आफिस समेत उड़ाने की धमकी दी गई थी। डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि कमला मार्केट पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वॉड की टीमों ने सिविक सेंटर की गहनता से जांच की। इसमें बेसमेंट, पार्किंग एरिया और परिसर में मौजूद अन्य कार्यालयों की भी जांच की गई। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...