हरिद्वार, मई 30 -- हरिद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-45 तपोवन नगर में श्रीराम गली की नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण मेयर किरण जैसल और रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण पर खुशी जताई। मेयर किरन जैसल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर का समग्र विकास, सुगम यातायात व्यवस्था और जनसुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नई सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनसेवा और विकास सरकार की प्राथमिकता है। सरकार और नगर निगम के समन्वय से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। वार्ड पार्षद योगेंद्र सैनी ...