रांची, अप्रैल 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और सभी 53 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने सभी को नागरिक सुविधाओं पर आधारित एक पुस्तक भेंट कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने शहर के फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका संरक्षण के उपायों पर चर्चा करने का आग्रह भी किया। प्रतिनिधिमंडल में सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...