मेमो ट्रेन के शुभारम्भ के दौरान मंत्री और सांसद के समर्थकों में जमकर हुई नोंकझोंक और नारेबाजी
मऊ, मई 11 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट में मेमो ट्रेन के शुभारम्भ के दौरान सोमवार को दोहरीघाट स्टेशन पर राजनीतिक वर्चस्व का मंजर दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मंत्री और सांसद समर्थकों में जमकर नोंकझोंक, झड़प के साथ नारेबाजी किया गया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने एक-दूसरे के ऊपर कार्यक्रम में खलल डालने का आरोप लगाया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा के गुण्डों ने महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर आने से रोक दिया था। वहीं सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि मंत्री के समर्थक कुछ ठेकेदार किस्म के लोगों ने गुंडागर्दी करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आने से रोकने का प्रयास किया था। दोहरीघाट से चलने वाली नई मेमो ट्रेन के संचालन का श्रेय लेने की होड़ एक सप्ताह से प्रदेश सरकार के कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.