मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए रेलवे मेमू-डेमू व इंटरसिटी एक्सप्रेस की लंबाई बढ़ाने की तैयारी में है। 12 बोगियों से चलने वाली इन पैसेंजर ट्रेनों को अब 16 बोगियों के साथ चलाया जाएगा। लंबाई बढ़ने के साथ एक ट्रेन में यात्री के बैठने की क्षमता पांच सौ से अधिक बढ़ जाएगी। इससे यात्रियों को बैठने के लिए सीटें अधिक मिलेंगी और यात्रा सुगम व सुरक्षित होगा।मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। स्टेशन मास्टर ट्रेनों के प्लेसिंग का डाटा तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा किसी मेमू, डेमू और इंटरसिटी एक्सप्रेस में कितनी बोगियां है। इसका डाटा तैयार कर मंडल कार्यालय के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर से वर्तमान में 29 जोड़ी मेमू, डेमू व इंटरसिटी एक्सप्रेस का विभिन्न जिलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.