साहिबगंज, अप्रैल 19 -- तीनपहाड़। किउल- मालदा टाउन (03204) मेमू ट्रेन का स्टॉपेज शनिवार से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है। दोपहर 12:00 बजे ठहराव होने के बाद पहली बार ये ट्रेन तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने ट्रेन के पायलट (चालक) सुकेश कुमार, सुमित राज और लोको इंस्पेक्टर वीके सिंह को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया । इस ट्रेन का ठहराव तीनपहाड़ स्टेशन में देने पर तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने रेलवे धन्यवाद दिया । संघर्ष समिति अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की है। अगर मांगों को 20 अप्रैल तक पूरा नहीं किया जाता हैं तो समिति आगे उग्र आंदोलन की रूप रेखा तय करेगी। यह भी पढ़ें- किउल-मालदा मेमू ट्रेन का तीनपहाड़ में स्टॉपेज शुरू, चालक-गार्ड का किया गया स्वागत मौके पर समिति के अनिल सरकार, नीर...