मऊ, मई 10 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियां रेलवे स्टेशन पर तेजी से की जा रहीं है। 11 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आने की संभावित आशंका को देखते हुए रेलवे और नगर पंचायत प्रशासन साफ-सफाई और मंच साज-सज्जा में तेजी से जुटा हुआ है। हालांकि अभी रेल मंत्री के आने का कोई प्रोटोकॉल नही आया। फिर तैयारियों को तेजी से अंतिम रुप दिया जा रहा है। दोहरीघाट-इंदारा रेलमार्ग पर रेलवे ने नई मेमू ट्रेन की सौगात दी है। बीते 27 अप्रैल को दोहरीघाट-औड़िहार-दोहरीघाट मेमू (65121/65122) के संचालन को मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही रेलवे ने समय-सारणी भी जारी कर दी है। जिसका शुभारंभ 11 मई दिन सोमवार को प्रस्तावित है। जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के भी आने की संभावना है। जबकि नगर विकास एव...