मेमू ट्रेन आग लगने मामले में पांच टीम जांच कर लौटी
सहरसा, अगस्त 8 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के मोटरकोच में आग लगने के मामले में पांच टीम जांच कर वापस लौट गई है। आरडीएसओ लखनऊ, कचरापाड़ा, झाझा, सोनपुर और समस्तीपुर की तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के द्वारा बहुत ही बारीकी से अलग-अलग बिंदु पर जांच करते साक्ष्य इकट्ठा किया गया है। जले मोटरकोच को जांच के बाद काटकर वहीं लाइन पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि पांचों टीम रिपोर्ट तैयार कर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम को समर्पित करेंगे। अगर तलब हुआ तो पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक और रेलवे बोर्ड स्तर तक रिपोर्ट जाएगी। अब रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चलेगा। बता दें कि बीते सोमवार की भोर में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के मोटरकोच में भीषण आग लग गई थी। जिसमें पूरी तरह यह जल गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.