धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, संवाददाता। मेमको मोड़ के पास महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शारदा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर शारदा सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। महोत्सव में स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.