धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद। मेमको मोड़ के पास शुक्रवार की रात कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया, जबकि चालक ट्रक को तेज गति वहां से ले भागा। पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर आने से पहले ओवरटेक करने के दौरान महिंद्रा थ्रीएक्सओ कार ट्रक से टकराने के बाद दाईं ओर क्रैश बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का दायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कार में सवार सभी तीन लोग बाल-बाल बच गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया। यह भी पढ़ें- खड़े सवारी वाहन में कार ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं यह भी पढ़ें- दो वाहन आपस में टकराने से हार्डवेयर के दुकान हुई क्षति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.