मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज बुढाना के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्थान की बालिकाओं इरम, निशा, भावना पाल, स्नेहा, सानिया सैफी, सिमरन सैफी, माही त्यागी, खुशी, नीलू के साथ-साथ संस्थान के प्रवक्ताओं, स्टाफ आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संस्थान की प्राचार्या डॉ. मधु दीक्षित के द्वारा संस्थान की बालिकाओं को संदेश दिया कि "एक पेड़ सौ सुखों के समान है। आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और धरती को हरा-भरा बनाए" और बताया कि पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण इसका एकमात्र कारण पेड़-पौधों की कटाई है। यदि समय रहते पेड़-पौधों का संरक्...