गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के विजय चौराहे पर सोमवार शाम सड़क में मेन होल का कॅवर दबने के कारण ई- रिक्शा पलट गया। ई- रिक्शा पलटा तो यात्री गिर गए और मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर सहयोग किया। जानकारी के अनुसार विजय चौराहे पर सड़क में मेन होल से वाहन आ जा रहे थे। जैसे ही ई- रिक्शा का पहिया वहां पहुंचा तो पहिया नीचे दब गया। तीन पहिया वाहन असंतुलित होने से वह पलट गया। इस घटना की वीडियो वायरल हो रही है। लोगों ने कहा कि ऐसी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...