बलिया, मार्च 28 -- बलिया। बीती रात तेज आंधी के कारण फसल तो नुकसान हुए ही हैं, बिजली की आपूर्ति भी डगमगा गई है। दलनछपरा हिसं के अनुसार रात आई तेज आंधी के बाद से लोकधाम ठेकहां फीड से आपूर्ति होने वाले इलाकों की बिजली गुल हो गई है। इसके कारण क्षेत्र के दर्जनों गांव पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। शनिवार को सुबह पता चला कि दीघार में कई जगह पेड़ मेन लाइन पर ही गिर गया था, जिससे मेन लाइन से आपूर्ति बंद है। जेई मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी लगे हुए हैं शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। शाम करीब चार बजे के आस-पास बिजली आई। रात से गुल बिजली के कारण तमाम लोगों को पानी से लगायत मोबाइल चार्ज आदि की समस्या झेलना पड़ा। मनियर हिसं के अनुसार हल्की बारिश और आंधी के कारण बीती रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद बिजली गुल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.