मेन रोड में 120 वाट व गलियों में 70 वाट के स्ट्रीट लाइट लगेंगी
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता श्रावणी मेला में शहर की सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक रोशन होंगी। प्रमुख सड़कों या मेन रोड के किनारे 120 वाट और अन्य जगहों पर 70 वाट से स्ट्रीट लाइट (एलईडी) लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम के स्तर से कार्यादेश मिलने का इंतजार हो रहा है।
कार्य की तैयारी आदेश जारी होने पर सबसे पहले कांवरिया मार्ग में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसको लेकर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को रामदयालू नगर गुमटी से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे कांवरिया मार्ग का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। निगम की परियोजना के तहत 4.13 करोड़ रुपये खर्च करके 49 वार्डों में कुल 6016 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। इनमें 1062 लाइटें 120-120 वाट की हैं। अन्य सभी 70-70 वाट की लाइटें लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.