उरई, अप्रैल 21 -- आटा। संवाददाता भीषण गर्मी के बीच इटौरा गुरु गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन से पानी सिर्फ मुख्य मार्ग तक ही सीमित रह गया है जबकि गांव की कई गलियों और मोहल्लों में आज तक पानी नहीं पहुंच सका है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार शिववालक अहिरवार के घर वाले रास्ते, बसोर समाज के मोहल्ले, मोहन के घर के आगे ऊपरी गली, पेट्रोल टैंक के पीछे का रास्ता, सुनील सैनी के घर के पास, वीरू व सुदामा के घर वाले मार्ग, बाबा चबूतरा मंदिर वाली गली और नई बस्ती में प्रेमदास व जगदीश कारीगर के घरों के आसपास अब तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है और लोग दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...