समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- दलसिंहसराय। मेन बाजार में बदमाशों ने एक स्कूटी की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ाकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करायी है। लोगों की आवा-जाही के बीच रुपये उड़ाने की पूरी घटना आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को अपराह्न में रुपये उड़ाने की वारदात को लेकर दलसिंहसराय थाने के बाजिदपुर गादो के रिटायर्ड होमगार्ड सिपाही अजय कुमार झा ने कहा है कि एसबीआई की गुदरी रोड स्थित कृषि विकास शाखा से उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले थे। घर लौटने के दौरान मेन बाजार में सड़क पर अपनी स्कूटी लगाकर वे एक दुकान में नाश्ता करने चले गये। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न कारोबारी से एक लाख की छिनतई, दो पकड़ाएं इसके बाद घर पहुंचने पर स्कूटी की डिक्की खोला था रुपये के साथ ही आधार, पैन, बैंक पास...