बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बुधवार को चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के दूसरे मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को नौ विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 42 ओवर में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जयवर्धन ने 95 गेंद में 110 रनों की पारी खेली। वहीं, गुलशन ने 34 गेंद में 57 रनों का योगदान दिया। वहीं, समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने चार और सुमन ने तीन विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने मो. आलम और आदित्य के नाबाद शतक की बदौलत लक्ष्य को आसानी से 30 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इसमें सर्वाधिक रन का योगदान मो. आलम ने 73 गेंद में नाबाद 107 रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.