रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने का असर अब धीरे-धीरे होटलों पर पड़ने लगा है। गुरुवार को कोकर स्थित एक होटल में जहां गैस नहीं होने की वजह से किचन बंद करना पड़ा। खेलगांव चौक स्थित एक होटल में एक चूल्हा बंद करना पड़ा। दूसरी तरफ शहर के अधिकांश होटलों में अधिक आंच पर बनने वाले व्यंजनों में भी कटौती के बाद गुरुवार से पार्सल और होम डिलीवरी की सेवाएं भी बंद करनी शुरू कर दी गई। इसके अलावा कई होटल संचालकों ने पारंपरिक ईंधन कोयला, डीजल चूल्हा, कमर्शियल इंडक्शन और भट्टी आदि का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। कोयला भी हुआ महंगाव्यवसायिक गैस की किल्लत शुरू होते ही एक ओर जहां कई होटल-रेस्टोरेंट में वैक्लपिक तौर पर कोयले का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। वहीं, मांग बढ़ने की वजह से कोयले की कीमत में भी अब इजाफा हो गया ...