सिमडेगा, जनवरी 31 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीएम पोषण योजना अंतर्गत मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई। मौके पर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शत-प्रतिशत निर्धारित मेनू का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि मध्यान भोजन योजना बच्चों के पोषण और उपस्थिति से सीधे जुड़ी हुई है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूरक पोषण योजना के तहत सप्ताह में दो दिन अंडा एवं रागी का हलवा नियमित रूप से बच्चों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें उसके स्थान पर फल अवश्य देने का निर्देश दिया। बैठक में बीपीओ मनमोहन कुमार, शमीम अंसारी, नमिता तिर्की, भूपेंद्र बड़ाईक, जुली किरण सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.