कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता कानपुर प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी (केओजीएस) की ओर से महिलाओं में बढ़ रही गर्भाशय की गांठ (फाइब्रॉइड), एंडोमेट्रियोसिस और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) से जुड़ी समस्याओं पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. कल्पना दीक्षित, सचिव डॉ. रेशमा निगम, मुख्य संरक्षक डॉ. मीरा अग्निहोत्री एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने बताया कि नई दवाओं की मदद से गर्भाशय की गांठ और एंडोमेट्रियोसिस से होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव व दर्द को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे कई महिलाओं को बड़ी सर्जरी से बचाया जा सकेगा। डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि रजोनिवृत्ति के दौरान समय पर हार्मोन उपचार शुरू करने से गर्मी के तेज झोंके, हड्डियों क...