नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल l 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल की ओर से आयोजित मेनू कैम्प-2026 के छठे दिन कैडेट्स ने साहस, शौर्य और पर्यावरण संरक्षण का संगम प्रस्तुत किया। कैम्प केछठे दिन कैडेट्स ने नैनी झील में 25.5 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि छठे दिन कैडेट्स को विभिन्न समूहों में विभाजित कर नौसैनिक, साहसिक, शारीरिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियाँ कराई गईं। दिन की प्रमुख गतिविधि सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल में आयोजित एसएसबी स्तर का ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण रही। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक क्षमता, संतुलन, साहस, एकाग्रता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- पांचवें दिन कैडेट्स ने नैनीझील में 24....